हाजीपुर, अप्रैल 26 -- महनार। सं.सू. महनार प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या एक में रविवार को डीजे ट्रॉली की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। डीजे बाजा लेकर जा रही ट्रॉली ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में फंस गई, जिससे एक के बाद एक कई बिजली के पोल गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में करू सिंह की पत्नी शामिल हैं, जिनका पैर टूट गया है। वहीं नवीन कुमार की बेटी के सिर में गंभीर चोट आई है। शिबू महतो की सास को भी चोट आई है, जबकि सन्नी कुमार भी घायल हुए हैं। घटना के दौरान एक महिला बिजली के पोल के नीचे दब गई थी, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.