हाजीपुर, जुलाई 15 -- महनार प्रखंड के चमरहरा पंचायत स्थित जगदीश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कृषि विभाग,महनार की ओर से कृषि शिक्षा विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी सह अध्यक्ष,आत्मशासी परिषद के निर्देश पर आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में कृषि कार्यों के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना था। कृषि के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर: प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्राकृतिक खेती,जैविक खेती, व्यावसायिक खेती, समेकित खेती तथा मशरूम की खेती सहित आधुनिक कृषि के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमृत राज, डॉ...