हाजीपुर, अक्टूबर 7 -- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महनार बाजार के मदन चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राजद नेता अभय कुमार राय, नप सभापति रमेश कुमार राय, जवाहर साह, निर्भय कुमार राय, मो. इरशाद आदि ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि पूरे देश में भाजपा की सरकार वोट चोरी करके बनाई गई है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका कार्यकर्ताओ...