हाजीपुर, अप्रैल 14 -- टेम्पू स्टैंड बैठक में चालक संघ का चुनाव,अवैध वसूली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी महनार। संवाद सूत्र पिछले कुछ दिनों से महनार में पड़ाव शुल्क वसूली को लेकर चल रहे विवाद के बीच मोटर वाहन कर्मचारी चालक संघ ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सुविधा के बिना कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा। सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के न्यू रोड स्थित टेम्पू स्टैंड के समीप आयोजित बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान संघ का चुनाव भी संपन्न कराया गया,जिसमें बसंत राय बादल को अध्यक्ष, कुंदन राय को उपाध्यक्ष, पिंटू राय को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को उप कोषाध्यक्ष, रमेश राय को सचिव एवं वीरेन्द्र कुमार साह को उपसचिव चुना गया। यह भी पढ़ें- निर्माण व जीर्णोद्धार क...