हाजीपुर, अगस्त 29 -- महनार थाना क्षेत्र के करनौती पंचायत के रूपनारायणपुर गांव निवासी सुशील कुमार ने पुत्र कुंदन कुमार के चार दिनों से लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुत्र के साथ मारपीट के बाद गायब करने की आशंका जताई है। आवेदन में बताया कि कुंदन 25 अगस्त की रात आठ बजे घर से निकला था,लेकिन वापस नहीं आया। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार,रणधीर राय काली स्थान के सीसीटीवी फुटेज में कुंदन जाते दिख रहा है। आवेदन में आरोप है कि 26 अगस्त की रात रसीला देवी, पवन कुमार, मनीष कुमार, सुजल शर्मा समेत 10-15 लोग घर पहुंचे और कुंदन पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी कि कहीं मिला तो जान से मारकर फेंक देंगे। परिजनों ने एक वायरल वीडियो का भी हवाला दिया है,जिसमें दो लोग एक युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। हालांकि,पु...