हाजीपुर, जून 28 -- ड्यूटी के दौरान लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग के मामले में वैशाली एसपी ने कार्रवाई करते हुए महनार ईआरवी-1 पर प्रतिनियुक्त पीटीसी/801 निर्मल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस व्यवस्था में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- महनार में गलत रिपोर्टिंग पड़ी भारी, ईआरवी-1 पर तैनात पुलिसकर्मी को किया गया निलंबितबिना घटनास्थल पहुंचे दबा दिया 'पहुंच गया' बटन प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक घटना की सूचना मिलने पर पीटीसी निर्मल कुमार ने घटनास्थल पर वास्तविक रूप से पहुंचे बिना ही पुलिस प्रणाली में पहुंच गया का बटन दबाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी। इससे कंट्रोल रूम को गलत सूचना प्राप्त हुई। इसे ...