हाजीपुर, फरवरी 10 -- महनार,संवाद सूत्र। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं को स्वरोज़गार से जोड़ने की दिशा में महनार के लावापुर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। एमएसएमई विभाग द्वारा केला के पेड़ से रेशा आधारित उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसका आयोजन जिलेबिया जगदीश बुद्धा फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन महनार प्रखंड प्रमुख नेहा कुमारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केला रेशा से बने उत्पाद न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को जमीनी स्तर पर मजबूती देते हैं। एमएसएमई विभाग के प्रतिनिधियों ...