हाजीपुर, जनवरी 7 -- महनार। सं.सू. किसान निबंधन को लेकर महनार प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लगाए गए शिविरों में किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चमरहरा, करनौति, अल्लीपुर सहित अन्य पंचायतों में आयोजित शिविरों में किसान सुबह से ही पहुंच रहे हैं, लेकिन निबंधन की प्रक्रिया आसान नहीं दिख रही है। शिविर में किसानों को बताया जा रहा है कि निबंधन के लिए जमाबंदी स्वयं किसान के नाम से होना अनिवार्य है और किसान को आधार कार्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना जरूरी है। इसी बिंदु को लेकर सबसे अधिक आपत्तियां सामने आ रही हैं। कई किसानों की जमीन पैतृक है, लेकिन जमाबंदी अब भी पूर्वजों के नाम से दर्ज होने के कारण उनका निबंधन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि आधार कार्ड में नाम, उम्र या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर भी आवेदन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.