हाजीपुर, अप्रैल 1 -- महनार,संवाद सूत्र। नगर परिषद महनार के अंतर्गत टांड़ा चौड़ी स्थित चौहरमल मंदिर परिसर में बुधवार आज से दो दिवसीय चौहरमल जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती समारोह का शुभारंभ बिहार सरकार के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन करेंगे। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय जयंती समारोह का उद्घाटन बुधवार को होगा। मुख्य अतिथि में मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। चौहरमल जयंती समिति से जुड़े शंभु पासवान,लखिन्द्र पासवान, अजय पासवान, लाल बहादुर पासवान और रणधीर पासवान ने बताया कि जयंती के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मेले में खाने-पीने की दुकानें,मीना बाजार, झूले, ब्रेक डांस सहित बच्चों के मनोरंजन के लिए आ...