हाजीपुर, अप्रैल 8 -- महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-13 फटिकवारा गांव में सोमवार की देर रात आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में पांचू महतो, पिता स्व. भोला महतो का घर तथा उसमें रखा अनाज और घरेलू सामान नष्ट हो गया। बताया गया कि रात करीब 12 बजे अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अगलगी में करीब 20 बोरी गेहूं,10 बोरी तोड़ी, एक बोरी सरसों, एक बोरी रहर, छह बोरी मकई, एक साइकिल, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना से पीड़ित परि...