हाजीपुर, मई 4 -- महनार। संवाद सूत्र महनार क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। शाम के समय ही अंधेरा छा गया,जिससे लोगों को दिन में ही रात जैसा अहसास होने लगा। अचानक आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ। बाजार में लोग इधर-उधर भागते नजर आए,वहीं सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं,जिससे आवाजाही में भी कुछ देर के लिए परेशानी हुई। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई,जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। यह भी पढ़ें- महनार में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत के साथ जनजीवन प्रभावित हालांकि तेज हवा और बारिश के कारण बाजार में चहल-पहल कम हो गई और लोग सुरक्षि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.