हाजीपुर, फरवरी 28 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार बाजार स्थित न्यू रोड में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी हिमांशु रंजन की पत्नी सोनी देवी अपने दो बच्चों और देवर सुधांशु रंजन के साथ समस्तीपुर जिले के सिउरा चकसाहो स्थित मायके जा रही थीं। इसी दौरान न्यू रोड में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास में खड़ी दूसरी बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में सोनी देवी, उनकी पुत्री कृति और देवर सुधांशु रंजन गंभीर रूप से घायल हो ...