हाजीपुर, मार्च 7 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. महनार महोत्सव को ले आयोजित मशाल यात्रा के तहत देसरी प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर निवासी धावक अरुण कुमार सहनी ने शनिवार को 20 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। मशाल यात्रा देसरी प्रखंड के गाजीपुर चौक से संध्या 4:20 बजे शुभारंभ हुआ, जिसके बाद धावक अरुण कुमार सहनी ने देसरी बाजार, धर्मपुर रामराय चौक, गांधी चौक कुड़वा, खोरमपुर, विल्ट चौक, नयागांव, सुल्तानपुर, अंबेडकर चौक मुरौवतपुर, महनार बाजार, मदन चौक, गंगा रोड और अनुमंडल रोड के रास्ते महनार महोत्सव स्थल पर 1 घंटा 15 मिनट में पहुंचे। इस दौरान रास्ते में कई जगह पर लोगों ने उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया। धावक अरुण कुमार सहनी के साथ गोलू कुमार, छोटू कुमार, नवनीत कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, रोहित कुमार भी दौड़ में साथ दिया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.