हाजीपुर, अगस्त 7 -- महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी वार्ड-10 में नवविवाहिता नैंसी कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस कार्रवाई दहेज हत्या के दर्ज मामले में गिरफ्तार मृतका की सास रीता देवी का शुक्रवार को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रियरंजन ने स्वास्थ्य जांच के बाद आवश्यक चिकित्सीय प्रमाणपत्र पुलिस को सौंपा। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले की अनुसंधानकर्ता गुड़िया कुमारी ने आरोपित रीता देवी को महनार न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घटना का विवरण गौरतलब है कि बुधवार की रात हसनपुर उत्तरी वार्ड-10 निवासी विक्की भगत की पत्नी नैंसी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी...