हाजीपुर, अप्रैल 2 -- महनार। सं.सू. महनार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के लावापुर गांव से दो अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही रोकने में सफलता मिली है। इस संबंध में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को रात करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि लावापुर गांव निवासी रामबाबू राय का पुत्र रौशन कुमार राय दो देशी कट्टा के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के घर के बैठक में पहुंची, वहां से दो देशी कट्टा बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके का फायदा उठाकर रौश...