महनार चोरीकांड के खुलासे के बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार
हाजीपुर, जुलाई 31 -- हाजीपुर। महनार। हि.टी. महनार पुलिस ने जिस चोरी कांड के उद्भेदन और आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी थी, उसी मामले का एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फरार आरोपित की पहचान नगर परिषद महनार के टांड़ा चौरी निवासी मनोज झा के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से भाग निकला। वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार को चलती गाड़ी से पुलिस को धक्का देकर आर्म्स एक्ट के गिरफ्तार अभियुक्त फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पीछा किया, काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.