हाजीपुर, अप्रैल 13 -- महनार। सं.सू. दो दशक पूर्व गंगा नदी के कटाव की मार झेल चुके महनार क्षेत्र के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है। उस समय महनार बाजार, हसनपुर, अल्लीपुर समेत कई गांवों से होकर गुजरने वाली गंगा की धारा ने भीषण कटाव किया था। बहलोलपुर सहित कई गांव नदी में विलीन हो गए थे। कटाव से प्रभावित दर्जनों परिवार विस्थापित होकर हसनपुर, बिशनपुर, थानपुर दियारबा टोला समेत अन्य गांवों में बस गए, जबकि कई भूमिहीन परिवार आज भी स्थायी ठिकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गंगा की धारा बदलकर आबादी से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण चली गई थी, जिससे लोगों को राहत मिली थी, लेकिन बीते तीन-चार वर्षों में नदी की धारा फिर तेजी से बदल रही है। वर्तमान में महनार से करीब 03 किलोमीटर पूर्व की दिशा में नदी कटाव कर रही है और नेशनल हाईवे-122बी के नजदीक पहुंच गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.