हाजीपुर, मई 28 -- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या -16 में डेढ़ महीने से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति ठप रहने परेशान लोगों ने बुधवार को जब एसडीओ से शिकायत की तो टैंकर से गुरुवार को भेजा गया पानी। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बाधित होने से पूरे इलाके में पानी संकट गहरा गया है। लोगों को पीने के पानी के साथ खाना बनाने और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- महनार के वार्ड -16 में नल-जल आपूर्ति ठप, टैंकर से पहुंचा पानी जलापूर्ति बहाली के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...