महनार की झाड़ियों से 593 लीटर बीयर बरामद, मचा हड़कंप
हाजीपुर, मई 27 -- महनार। सं.सू. महनार थाना क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 593 लीटर बीयर बरामद की है। कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से किंगफिशर ब्रांड की बीयर से भरे कई कार्टन जब्त किए हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार महनार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नौरंगपुर गांव के समीप झाड़ियों के बीच भारी मात्रा में अवैध बीयर छुपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों के बीच छुपाकर रखे गए कई कार्टून बरामद किए गए। जांच में सभी कार्टूनों में किंगफिशर ब्रांड की बीयर मिली।
तस्करों की तलाश में जुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.