हाजीपुर, मई 4 -- महनार । सं.सू. जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को चावल की आपूर्ति प्रभावित होने का असर महनार में भी नजर आ रहा है। आवंटन नहीं मिलने के कारण कई केंद्रों पर चावल उपलब्ध नहीं है। इसके कारण नियमित मेन्यू प्रभावित हुई है। हालांकि, सेविकाओं ने वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए बच्चों के पोषण को जारी रखा है। केंद्रों पर इन दिनों चूड़ा-गुड़, दाल और अन्य उपलब्ध खाद्य सामग्री के माध्यम से बच्चों को नाश्ता दिया जा रहा है। सेविकाओं का कहना है कि चावल की कमी से परेशानी जरूर है, लेकिन बच्चों को बिना भोजन के नहीं रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी में चावल संकट : पहले के बचे चावल से मिल रहा भोजनचावल की आपूर्ति में बाधा आंगनबाड़ी सेविका सविता देवी ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से चावल नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण उपलब्ध संसाधनों से ही बच्चों के ...