हाजीपुर, मार्च 27 -- महनार। सं.सू. रामनवमी के अवसर पर महनार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों के बीच निकली इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हल्की बारिश की फुहारों ने भी माहौल को और भक्तिमय बना दिया, जिसे लोगों ने भगवान श्रीराम के अभिषेक के रूप में देखा। रामनवमी शोभायात्रा महनार के शुक्र पेठिया से प्रारंभ होकर कारगिल चौक, मुरौवतपुर, अंबेडकर चौक, मदन चौक, गंगा रोड, सिनेमा रोड, कांग्रेस मुहल्ला, पटेल चौक होते हुए पुनः मदन चौक से संगत मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग भगवामय रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में अयोध्या में स्थापित श्रीराम लला की आदमकद प्रतिमा के साथ भव्य झांकियां निकाली गईं। राम दरबार से सजा रथ, भगवान हनुमान, भारत माता सहित विभिन्न आकर्षक झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.