हाजीपुर, फरवरी 18 -- महनार, संवाद सूत्र। महनार थाना रोड स्थित संत फ्रांसिस हाई स्कूल के मेधावी छात्र अर्नव जायसवाल ने जेईई मेन्स 2026 में 99.6 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अर्नव ने अपनी प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा संत फ्रांसिस हाई स्कूल महनार से ही पूरी की है। इससे पहले उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। विद्यालय में वे हमेशा अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जाने जाते रहे हैं। विद्यालय के डायरेक्टर किरण जायसवाल एवं रघुवंश जायसवाल तथा सचिव रोहित जायसवाल ने अर्नव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अटूट लगन और शिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.