बगहा, फरवरी 10 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। बारात गये मझौलिया थाने के महोदीपुर के वार्ड-1 के खैरवा टोला के इरफान अंसारी (20) का शव सोमवार को महनागनी पंचायत के बलकोड़वा सरेह स्थित नर्दनवा पोखरा में मिला। शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और पोखर से शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। रविवार को बारात में बैरिया गया था। उसकी कलाई बंधी हुई थी। कलाई, दाहिने हाथ पर जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पिता ने बताया, गांव में बहुत हैं दुश्मन : पिता जाकिर हुसैन ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.