सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- शोहरतगढ़। कस्बा क्षेत्र से सटे महदेवा नानकार गांव में सफाई की स्थिति बद से बदतर हो गई है। इस गांव में सफाई कर्मी की तैनाती है, लेकिन वह कभी गांव में दिखता ही नहीं है। इसके चलते गांव में सफाई नहीं हो रही है। सफाई न होने से घरों व दुकानों से निकलने वाला कूड़ा- कचरा सड़क पर जगह- जगह बिखरा पड़ा है। इतना ही नहीं महीनों सफाई न होने से जगह-जगह टूटे सड़क मार्ग का धूल भी दिन भर उड़ रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ- साथ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर गांव में सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...