महदेइयां के चार हत्यारोपियों के घरों की हुई कुर्की जब्ती
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर पुलिस ने रविवार को महदेइयां गांव में चार हत्यारोपियों के घरों की कुर्की जब्ती की। इनमें रूपलाल प्रसाद, शोभा देवी, नीतु देवी और लक्ष्मी देवी शामिल हैं। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि इसी साल मई महीने में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान गांव के हरिश्चंद्र प्रसाद (50) की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने उक्त चारों पर हरिशचंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। चारों फरार हैं। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कमतौल:फरार आरोपित के घर की कुर्की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.