मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- चरथावल। होली पर मिलावटखोरों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जनपद में 'हंटर' चलाया। सहायक आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में कुल्हेड़ी से लेकर चरथावल तक ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार कुल्हेड़ी में नदीम के ठिकाने पर गंदगी के बीच रखे करीब 40 हजार रुपये के 250 किलो सफेद रसगुल्ले मिले, जिन्हें टीम ने तत्काल नष्ट करा दिया। चरथावल में 'राहत दवाखाना' और 'क्लासिक स्वीट्स' पर छापा मारकर खजूर, मावा और लड्डू के नमूने लिए गए। साथ ही 20 किलो सामान नष्ट करा दिया गया। इसके बाद टीम ने भैंसरेड्ड़ी में अली नवाज और शाहनवाज की मावा भट्टियों पर दबिश दी।कुल छह विधिक नमूने लैब भेजे गए हैं। टीम में सुनील कुमार, वैभव शर्मा, पूनम कुमारी और डॉ. विशाल चौधरी शामिल रहे। विभाग की इस 'स्ट्राइक' से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.