मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्डधारक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए वृहद अभियान शुरू हुआ है। इन महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मुजफ्फरनगर जनपद में करीब 32 हजार से अधिक महिलाओं को इसके लिए चिन्हित किया गया है। मुजफ्फरनगर जनपद में चार तहसीलें मुजफ्फरनगर सदर, बुढ़ाना, जानसठ एवं खतौली में 487 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों की संख्या करीब 5569 है। खास बात यह है कि इससे जहां हजारों महिलाएं जुड़ी हुई है वहीं 172 गांवों में ही समूहों के माध्यम से 3632 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा जिले में 5000 से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, और इन सभी की वार्षिक एक लाख रुपये से अधिक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.