मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। जिलेभर में हर कोई होली के त्योहार मनाने में जुटे हुए हैं। चारों तरफ रंग-गुलाल की की बौछार की जा रही है। कई जगहों पर फूलों की होली तो कहीं पर रासायनिक रंगों का भी प्रयोग किया जा रहा । ऐसे में जहां जिला चिकित्सालय में सुरक्षा की दृष्टि से इमरजेंसी वार्ड शुरू कर दिया गया है। उधर सीएमओ ने ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सभी से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए रासायनिक रंगों से बचने की बात कही है। सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने होली पर्व पर जनपद के समस्त नागरिकों से होली को सुरक्षित, संयमित एवं स्वास्थ्य-संवेदनशील तरीके से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और उल्लास का पर्व है, जिसे आनंद के साथ-साथ आवश्यक सावधानियों को अपनाते हुए मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाजार म...