मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। ईरान में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जनपद के ऐसे नागरिक जो किसी भी देश में फंसे हुए हैं या फिर जिन पर संभावित खतरे की आशंका है, उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना की गई है। जिला प्रशासन द्वारा बकायदा हेल्पलाइन नंबर 9412210080, 0131-2436918 तथा राहत टोल फ्री नंबर 1077 को तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया है। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर संबंधित व्यक्ति के परिजन उनकी जानकारी, वर्तमान लोकेशन एवं अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.