मुजफ्फर नगर, जून 2 -- शुकतीर्थ में स्थित हनुमंतधाम में सोमवार को पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज की षोडसी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर पहुंचे साधु-संतों,प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शुकतीर्थ के प्रसिद्ध हनुमन्तधाम आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्रदास वासु देवाचार्य ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता महापुरुषों का जीवन जगत कल्याण को समर्पित होता है वृक्ष अपना फल स्वयं नहीं खाते ऐसे ही साधु का जीवन भी दूसरों के कल्याण के लिए ही होता है। महामंडलेश्वर गीता मनीषी ने कहा कि शरीर पांच तत्व से मिला है और पं...