झांसी, अप्रैल 28 -- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के अंतर्गत रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, बांदा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, झांसी मंडल डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के मार्गदर्शन पर अउटर (अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉ.राहुल उपाध्याय के नेतृत्व में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांदा रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों से लगभग 50 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण ग्रहण किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों विशेष तौर पर रेल संचालन में तैनात फ्रंटलाइन कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार करना है, ताकि वे न केवल अपनी बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकें तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उप...