दरभंगा, अप्रैल 22 -- दरभंगा। पादप विज्ञान विशेषज्ञ एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि, चित्रकूट, सतना, मध्य प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम एवं डॉ. हरि सिंह गौर विवि, सागर, एमपी पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने मंगलवार को लनामिवि स्थित राज पुस्तकालय का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध सामग्री में निहित ज्ञान को भारतीय शोध अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली बताया। दुर्लभ पुस्तकों के संग्रह को विवि को देने के लिए राज परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मौके पर प्रो. एचके सिंह, डॉ. उमाकांत पासवान, डॉ. संतोष कुमार झा आदि उपस्थित थे। एमएसयू ने सौंपा 15 सूत्री मांग पत्रदरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने मंगलवार को सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य को विभिन्न समस्याओं एवं शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को ...