नई दिल्ली, मार्च 24 -- 200 करोड़ से हटेगा बिजली की तारों का जाल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में खुली तारों को हटाने के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक की 28 गलियों से बिजली की तारों को हटाने का काम शुरु हो चुका है। अन्य जगहों पर यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने ऊर्जा विभाग को 3942 करोड़ रुपये दिए जिसमें से 3500 करोड़ रुपये सब्सिडी पर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलती रहेगी।दमकल विभाग को मिलेगी मजबूतीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के दमकल विभाग को इस वर्ष 674 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जो बीते वर्ष 530 करोड़ रुपये थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आग लगने की घटनाएं जानलेवा साबित होती है। ऐसे में नये दमकल केन्द्र बनाने के साथ मौजूदा केन्द...