सहारनपुर, मई 10 -- सहारनपुर। मदर्स डे पर शनिवार को जिलेभर के स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छुटमलपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल सैनी, रेखा सैनी, प्रमोद सैनी एवं भोपाल सिंह ने मदर टेरेसा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर भावनाओं से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाए गए मदर्स डे कार्ड रहे, जिन्हें उन्होंने मंच पर अपनी माताओं को स्नेहपूर्वक भेंट किया। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं ब...