सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति मेरठ प्रांत के प्रवेश-प्रबोध शिक्षा वर्ग के समापन अवसर पर शहर में पथ संचलन निकाला गया। अनुशासन, एकरूपता और राष्ट्रसेवा के संदेश के साथ निकले संचलन का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों तथा नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित मवींकला के सरस्वती विहार स्कूल में आयोजित शिक्षा वर्ग में विभिन्न जिलों से आई सेविकाओं ने सहभागिता की। मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन से पथ संचलन शुरू हुआ। आकर्षक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चल रही सेविकाएं नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहीं। संचलन कोर्ट रोड, घंटाघर, श्रीराम चौक और रेलवे रोड से होकर जनमंच पहुंचकर संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- पुष्पवर्षा के बीच राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन रास्ते भर विभिन्न संग...