सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. ने भारतीय ज्ञान-परंपरा एवं ज्ञान-प्रणाली पर आधारित द्विभाषी त्रैमासिक पत्रिका 'वितस्ता विज्ञानम्' का विमोचन किया। सह-अरण्य प्राच्य शोध केन्द्र की पत्रिका में प्राचीन भारतीय ज्ञान, विज्ञान और शोध को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है। संपादक डॉ. आकाश चन्दा और सह-संपादक चन्दा आकाश हैं। इस दौरान प्रो. विनोद कुमार, प्रो. आरके गुप्ता और अंतरिक्ष अरोड़ा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...