सहारनपुर, सितम्बर 8 -- सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सहारनपुर में आयोजित शूटिंग अकादमी के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न वर्गों की निशानेबाजी प्रतियोगिताएं उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में सहारनपुर के साथ मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, यमुनानगर, करनाल, हिसार, रोहतक, देहरादून और हरिद्वार समेत विभिन्न क्षेत्रों से करीब 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने सटीक निशाने के साथ एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास साफ नजर आया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी अधिकारियों जय सिंह, हर्ष कुमार, अक्षय कुमार, नीर...