कोडरमा, जनवरी 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। एनएच-20 स्थित महतोआहर चौराहे पर बढ़ते यातायात दबाव और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिंह, रामप्रसाद यादव, पूर्व मुखिया धीरज कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि महतोआहर चौक पर भारी वाहनों का लगातार परिचालन होता है और उचित ट्रैफिक नियंत्रण न होने के कारण स्थानीय वाहन चालक, स्कूली बच्चे और राहगीर सड़क पार करते समय जोखिम में रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...