भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। ऊंज थाना क्षेत्र के ऊंज गांव निवासी सलामत ने तहरीर दिया। आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर गालियां दीं। इतना ही नहीं, दृष्टिबाधित भाई को पीटा और महड़े में आग लगा दिया। विरोध करने पर परिवार सदस्यों के साथ मारपीट भी किया। महड़ा जलने के कारण घर, गृहस्थी के हजारों रुपये के सामान जल गए। मामले से 29 मार्च को ही पुलिस को अवगत कराया गया था। ऊंज थाने की पुलिस ने तहरीर पर गांव के ही विजय कुमार और बाऊल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। प्रकरण की जांच पुलिस हर एंगल से कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...