नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 700 रुपये की उधारी न चुकाने पर कथित तौर पर शख्स के भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के भाई ने मुख्य आरोपी से 700 रुपये उधार लिए थे जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। मुख्य आरोपी जब पैसों को लेकर भाई से झगड़ा कर रहा था तो उसका लैब टेक्निशियन भाई बीचबचाव करने आया। इस दौरान बदमाशों ने भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें से एक अपराधी पहले से ही चोरी के 10 मामलों में शामिल रहा है यानी वह आदतन अपराधी है।युवका को अस्पताल ले जाया गया पुलिस के मुताबिक मृतक मुकेश याद...