नई दिल्ली, जुलाई 13 -- बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में किशोर कुमार ने कई शानदार फिल्में और ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। उनके न जाने कितने गाने आज भी बॉलीवुड के इतिहास में अमर हैं। किशोर कुमार की आवाज जितनी चंचल और जादू भरी थी असल जिंदगी में वो भी बिल्कुल ऐसे ही थे। उनके हर गाने की पीछे कोई न कोई दिलचस्प जुड़ा है। किशोर का एक ऐसा गाना है, महज 25 मिनट में इन चार शब्दों से लिखा गया था। वो गाना आज भी सुपरहिट है। आइए जानते हैं कौन साथ है किशोर का वो अगर गीत?आशा पारेख और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ये गाना किशोर कुमार के हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो गाना है साल 1971 में आई फिल्म 'आन मिलो सजना' का सुपरहिट गाना 'अच्छा तो हम चलते हैं'। इस गाने को राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया...