नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ias ananya singh upsc success story: यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को हमारे देश में सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस उम्मीद के साथ परीक्षा में बैठते हैं कि वे एक दिन बड़े अफसर बनेंगे और देश की सेवा करेंगे। ज्यादातर छात्रों को इस परीक्षा को पास करने के लिए कई सालों की कड़ी मेहनत, रात-दिन की पढ़ाई और महंगी कोचिंग की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो न सिर्फ हमें हैरान करती हैं बल्कि यह भी साबित करती हैं कि अगर लगन सच्ची हो और रणनीति सटीक हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। ऐसी ही एक बेहद प्रेरणादायक कहानी आईएएस (IAS) अनन्या सिंह की है, जिन्होंने महज एक साल की तैयारी के साथ इस मुश्किल परीक्षा को फतह कर लिया।बचपन से ही पढ़ाई में रहीं अव्वल उत्तर प्रद...