नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली-एनसीआर में रहने वाला हर शख्स जानता है कि शाम के वक्त गुड़गांव से दिल्ली आना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। लेकिन जरा सोचिए, आप गुड़गांव के ऑफिस से निकलें, लिफ्ट से छत पर जाएं और वहां खड़ी एक 'एयर टैक्सी' आपको हवा में उड़ाकर सीधे दिल्ली के कनॉट प्लेस उतार दे। यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म नहीं, बल्कि भारत का अगला बड़ा ट्रांसपोर्ट प्लान है, जिस पर तेजी से काम शुरू हो गया है।हवा में बनेगा 'वीआईपी कोरिडोर' कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने देश के पहले 'एयर टैक्सी कोरिडोर' का खाका तैयार किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, यह रूट गुड़गांव, दिल्ली के कनॉट प्लेस और नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आपस में जोड़ेगा। इसका मकसद सड़कों पर रेंगती गाड़ियों और मेट्रो की भीड़भाड़ से हटकर एक सुपरफास्ट हवाई रास्ता तैयार करना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.