शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। गुरुवार देर रात से शुक्रवार को हुई करीब 20 एमएम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ घंटे की बारिश में ही शहर के कई प्रमुख मार्ग और निचले इलाके पानी से भर गए। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं तो निर्माण कार्य वाले इलाकों में हालात और खराब हो गए। बारिश के बाद सबसे ज्यादा परेशानी उन स्थानों पर देखने को मिली, जहां सड़क और नाला निर्माण का काम चल रहा है। लाल इमली चौराहे के आसपास सड़क पर कीचड़ फैल गया, जिससे वाहन चालकों को फिसलन का सामना करना पड़ा। हॉकी क्लब के पास भी सड़क किनारे गंदा पानी जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल, हुआ जलभरावजलभराव...