लखनऊ, मार्च 9 -- मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में ग्राम पंचायत सदस्य को उसके पुत्र ने पांच सौ रुपये के लिए लाठी से पीटकर मार डाला। विवाद इस बात का था कि हत्यारोपी पुत्र दो दिन पहले ही 15 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीद कर लाया था। अगले दिन पिता ने रिश्तेदारी में जाने के लिए पुत्र से पांच सौ रुपये मांग लिए। पुत्र ने रुपये देने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पिता का तर्क था कि मोबाइल के लिए पैसे हैं लेकिन पिता को देने के लिए नहीं। यही बात बेटे को अखरी और दोनों में झगड़ा हो गया। बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है। एसीपी का कहना है कि आरोपी नाबालिग है। ग्राम प्रधान के मुताबिक 45 वर्षीय ग्राम पंचायत सदस्य नशे का आदी था। उसे होली मिलने रिश्तेदारी में निगोहां के एक गांव जाना...