नोएडा, मई 14 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण मार्गों पर मिनी बस चलाने के लिए 12 आवेदनों में से अभी तक दो आवेदकों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में धरोहर राशि जमा की है। इसमें से एक बस की सुविधा 10 से 12 दिन में शुरू हो सकती है। वहीं, 10 लोगों द्वारा इस प्रक्रिया को किए जाने का इंतजार है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करना और ग्रामीणों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों से जोड़ना है। योजना में निजी ऑपरेटरों को बस चलाने के लिए परमिट की अनिवार्यता से 100 फीसदी तक छूट दी जाएगी। यह बसें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ अनुबंध पर चलेंगी और इसकी पूरी कमाई बस मालिक की होगी। इसमें स्थानीय ऑपरेटरों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिले सके। उ...