गोपालगंज, अगस्त 23 -- ( रिपोर्ट - बागेश्वरी नाथ तिवारी ) कटेया। थाने के तिवारी टोला गांव में महज तीन लाख रुपए दहेज की मांग पूरी नही होने पर एक चार बच्चों की मां के साथ मारपीट कर गर्म लोहे के रड से शरीर के कई हिस्सों को दागने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज कटेया रेफरल अस्पताल में चल रहा है।घटना का विवरण बताया जाता है कि तिवारी टोला निवासी लाल बहादुर चौहान के पुत्र बबलू चौहान की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व कृष्णावती देवी के साथ हुई थी। उसी समय से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में तीन लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। रविवार की सुबह पति बबलू चौहान, ससुर लाल बहादुर चौहान, सास वेदांती देवी सहित परिवार के अन्य लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इसके बाद लोहे के रड को गर्म कर उसके शरीर ...