बेगुसराय, अप्रैल 4 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना रामनरायण सिंह प्लस टू बालिका विद्यालय की स्थिति कमरे के अभाव में बदतर हो चुकी है। विद्यालय में 9वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है। इसमें कुल 988 छात्राओं का नामांकन है। लेकिन, विद्यालय में सिर्फ आठ कमरे हैं जिसमें चार अच्छे हैं। एक में लैब और तीन कमरे जर्जर अवस्था में हैं। जजर्र कमरे के ऊपर अभी इस आधुनिक युग में भी खपड़ा चढ़ा हुआ है। दीवारों पर झाड़ियां और पौधे उग आए हैं। दूर से देखने पर आधा स्कूल परिसर खंडहर नजर आता है। इन जर्जर तीन कमरों की मरम्मत कराकर स्कूल चलाया जा रहा है। बरसात के समय इन कमरों से पानी टपकता है। यह स्कूल गढ़पुरा प्रखंड का एकमात्र बालिका विद्यालय है। इसकी स्थापना 1980 में स्वतंत्रता सेनानी रामनरायण बाबू ने नारी शिक्षा की उत्थान के लिए करवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.