लखीसराय, अप्रैल 10 -- चानन, निज संवाददाता। बढ़ती गर्मी के साथ ही पहाड़ी इलाके में लोगों के हलक सूखने लगे हैं। भलूई पंचायत के आदिवासी इलाका महजनमा कोड़ासी में इन दिनों पानी की समस्या विकट हो गई है। जलवायु परिवर्तण और तीखी धूप के कारण यहां पानी के लिए महिलाओं को पानी -पानी होना पड़ता है। सुबह होते ही यहां की महिलाएं पानी के लिए निकल पड़ती हैं। घर की महिलाएं सिर पर टीना, तसला, डेकची लेकर एक किलोमीटर लंबी दूरी तय कर कछुआ के पास से गुजरी पईन से पानी भरकर लाती हैं, तब जाकर घर का खाना बन पाता है। अगर महिलाएं घर में नहीं रहे तो बच्चों को प्यासा रहना पड़ जायेगा। ग्रामीण चांदो देवी, ममता कुमारी, पूजा देवी, शोभा देवी, बुधनी देवी, रंजु देवी, मीणा देवी, सुमित्रा देवी आदि ने कहा कि गर्मी के शुरूआती दौर में ही कुंआ का पानी पताल में पहुंच गया है। करीब ढ़ाई सौ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.