लखीसराय, दिसम्बर 19 -- चानन, निज संवाददाता। भलूई पंचायत के आदिवासी इलाका महजनमा कोड़ासी की तस्वीर अब बदलने वाली है। डीएम आदिवासी इलाकों की तस्वीर बदलने में जुट गए हैं। डीएम के निर्देश पर महजनमा कोड़ासी में विशेष केन्द्रीय सहायता मद से डीप बोरिंग की स्वीकृति दी गई है। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां के लोगों को कई समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। हर घर नल जल योजना के लाभ से लोग अब भी महरूम है। गर्मी के दिनों में यहां की महिलाओं को पानी के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ता था। घर की महिलाएं सिर पर टीना, तसला, डेकची लेकर कछुआ जंगल से गुजर रही पईन से पानी भरकर लाती हैं, तब जाकर घर का खाना बन पाता है। ग्रामीण चांदो देवी, ममता कुमारी, पूजा देवी, शोभा देवी, बुधनी देवी, रंजु देवी, मीणा देवी, सुमित्रा देवी आदि ने कहा कि करीब ढ़ाई सौ की आबादी पर मात्र एक जीर्ण-शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.